*❇️पृथ्वी (THE EARTH) - सामान्य ज्ञान❇️*
1. सर्वप्रथम किसने कहा की पृथ्वी है ?
*Ans - पाइथागोरस*
2. पृथ्वी का जलीय भाग और स्थलीय भाग कितना है ?
*Ans - 71% और 29%*
3. किस तिथि को अपसौर की स्थिति होती है ?
*Ans - 4 जुलाई को*
4.पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना होता है ?
*Ans - 12756 किलोमीटर, तथा इसका ध्रुवीय व्यास 12714 किलोमीटर है ।*
5. ऋतु परिवर्तन किस गति के कारण होता है ?
*Ans - वार्षिक गति*
6. पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर किस रफ्तार से और कितने समय में पूरा करती है ?
*Ans - 1610 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकेंड में*
7. पृथ्वी की किस गति से दिन और रात होता है ?
*Ans - घुर्णन गति*
8. पृथ्वी की किस गति से वर्ष बनते हैं ?
*Ans - परिक्रमण गति*
9. सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को कितना समय लगता है ?
*Ans - 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365 दिन 6 घंटे*
10. पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे वक्त को क्या कहते हैं ?
*Ans - सौर वर्ष*
11. प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में कितना समय बढ़ जाता है ?
*Ans - 6 घंटे*
12. आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी किस ग्रह के समान है ?
*Ans - शुक्र*
13. पृथ्वी को नीला ग्रह किस कारण से कहा जाता है ?
*Ans - पानी की उपस्थिति के कारण*
14. सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकट का तारा कौन-सा है ?
*Ans - प्रॉक्सिमा सेंचुरी*
15. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह कौन-सा है ?
*Ans - चंद्रमा*
16. चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान क्या कहलाता है ?
*Ans - सेलेनोलॉजी*
17. चंद्रमा पर धूल के मैदान को क्या कहते हैं ?
*Ans - शांति सागर*
18. जीवाश्म ग्रह किसे कहा जाता है ?
*Ans - चंद्रमा को*
19. चंद्रमा किसकी रोशनी से चमकता है ?
*Ans - सूर्य के*
20. समुद्र में उठने वाले ज्वार भाटे की वजह क्या होता है ?
*Ans - अपेक्षित सौर्य एवं चंद्रमा की शक्तियों का अनुपात 11:5 होता है ।*
21. चंद्रमा पर पाए जाने वाले चट्टानों में किस धातु की मात्रा सबसे अधिक है ?
*Ans - टाइटेनियम*
22. पृथ्वी से चंद्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है ?
*Ans - 57%*
23. चंद्रमा धरती की परिक्रमा एवं घुर्णन कितने दिनों में करता है ?
*Ans - 27 दिन 8 घंटे*
24. चंद्रमा का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है ?
*Ans - लीबनिट्ज पर्वत*
25. चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?
*Ans - नील आर्मस्ट्रांग एवं सर एडविन एल्डिन*
26. चंद्रमा पर कब अंतरिक्ष यात्रियों ने पहुंचने में सफलता पाई ?
*Ans - 21 जुलाई 1969 ई.*
27. चंद्रमा पर पहली बार पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री किस यान से गए थे ?
*Ans - अपोलो-11*
28. प्रकाश चक्र क्या है ?
*Ans - वैसी काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के प्रकाशित और अप्रकाशित हिस्सों को बांटती है ।*
29. पृथ्वी के परिभ्रमण की दिशा क्या है ?
*Ans - पश्चिम से पूर्व*
30. जिस कक्षा में पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है उसे क्या कहते हैं ?
*Ans - दीर्घवृत्तीय*
31. एपसाइड रेखा क्या है ?
*Ans - उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलानने वाली काल्पनिक रेखा सूर्य के केंद्र से गुजरती है, इसे एपसाइड रेखा कहते हैं ।*
32. उपसौरिक क्या है ?
*Ans - 3 जनवरी को सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है जिसे उपसौरिक कहते हैं ।*
33. अपसौरिक क्या है ?
*Ans - जुलाई को पृथ्वी सूर्य से कुछ दूर चली जाती है इसे अपसौरिक कहते हैं ।*
34. अक्षांश क्या है ?
*Ans - यह ग्लोब पर पश्चिम सेपूरब की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है, जिसे अंश में प्रदर्शित किया जाता है ।*
35. किस रेखा को शून्य अंश की स्थिति माना जाता है ?
*Ans - विषुवत रेखा*
36. देशांतर क्या है ?
*Ans - यह ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा होता है ।*
37. किसी स्थान का समय ज्ञात किन रेखाओं के आधार पर किया जाता है ?
*Ans - देशांतर रेखा*
38. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को क्या कहते हैं ?
*Ans - गोरे*
39. सूर्यग्रहण क्या है ?
*Ans - जब कभी दिन के समय सूर्य तथा पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा की वजह से दिखाई नहीं पड़ती है, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं ।*
40. पूर्ण सूर्यग्रहण किस दिन होता है ?
*Ans - अमावस्या के दिन*
41. चंद्रग्रहण क्या है ?
*Ans - जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं ।*
42. पूर्ण चंद्रग्रहण किस रात होता है ?
*Ans - पूर्णिमा की रात*
43. 21 मार्च से 23 सितंबर तक उत्तरी ध्रुव पर दिन की अवधि कितनी होती है?
*Ans - छ: महीने*
44. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है ?
*Ans - 180 डिग्री देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं ।*
45. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है ?
*Ans - 23.30*