-->

WWW.PUNJABSTUDY.IN

 WWW.PUNJABSTUDY.IN ਵੈਬਸਾਇਟ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵਜ਼ੀਫੇ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਪਾਸ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕਰੇਗੀ ।ਤੁਸੀਂ ਆਪਣੇ ਕੀਮਤੀ ਵਿਚਾਰ ਸਾਨੂੰ ਦੇ ਸਕਦੇ ਹੋ । ਤੁਹਾਡੇ ਵਿਚਾਰ ਸਾਡਾ ਮਾਰਗਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨਗੇ । ਤੁਹਾਡੀ ਮੇਹਨਤ ਅਤੇ ਲਗਨ ਆਣ ਵਾਲੇ ਕੱਲ ਦੀ ਸਫਲਤਾ ਦੀ ਬੁਨਿਆਦ ਨੂੰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰਦੀ ਹੈ Thought of the day ---Even the genius asks questions.

Showing posts with label भारतीय इतिहास से सम्बन्धित 50 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : #Indian History. Show all posts
Showing posts with label भारतीय इतिहास से सम्बन्धित 50 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : #Indian History. Show all posts

Thursday, 19 September 2024

भारतीय इतिहास से सम्बन्धित 50 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : #Indian History

☑️ *भारतीय इतिहास से सम्बन्धित 50 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर : #IndHistory* 

प्रश्‍न 1. होयसल स्मारक कहाँ है ?
उत्तर – मैसूर व बैंगलुरू में

प्रश्‍न 2. होयसल वंश का अंतिम शासक कौन था ?
उत्तर – बल्लाल

प्रश्‍न 3. होयसल की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर – द्वारसमुद्र

प्रश्‍न 4. होमरूल आंदोलन का सूत्रपात कब हुआ ?
उत्तर – 1916 ई.

प्रश्‍न 5. हो विद्रोह कब हुआ था ?
उत्तर – 1820-21 ई. के दौरान

प्रश्‍न 6. हैदरअली मैसूर के शासक कब बने ?
उत्तर – 1761 ई.

प्रश्‍न 7. हुमायूँनामा की रचना किसने की थी ?
उत्तर – गुलबदन बेगम ने

प्रश्‍न 8. हुमायूँ द्वारा लड़े गए चार युद्धों का क्रम क्या है ?
उत्तर – देबरा (1531 ई.), चौसा (1539 ई.) बिलग्राम (1540 ई.) व सरहिंद (1555 ई.)।

प्रश्‍न 9. हुमायूँ गद्दी पर कब बैठा था ?
उत्तर – 1530 ई.

प्रश्‍न 10. हिन्दुशाही-वंश के किस राजा के विरुद्ध सुबुक्तगीन ने संघर्ष में भाग लिया था ?
उत्तर – जयपाल

प्रश्‍न 11. हिंदूशाही राज्य की राजधानी कहाँ थी ?
उत्तर – उदभांडपुर/ओहिंद

प्रश्‍न 12. हिंदू विधि पर मिताक्षरा नामक पुस्तक किसने लिखी थी ?
उत्तर – विज्ञानेश्वर ने

प्रश्‍न 13. हिंदू विधि की प्रसिद्ध पुस्तक दायभाग की रचना किसने की थी ?
उत्तर – जीमूतवाहन

प्रश्‍न 14. हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन पार्टी की स्थापना कब हुई ?
उत्तर – 1928 में

प्रश्‍न 15. हवा महल कहाँ स्थित है ?
उत्तर – जयपुर (राजस्थान)

प्रश्‍न 16. हल्दी घाटी के युद्ध में मुगल सेना का नेतृत्व किसने किया था ?
उत्तर – राजा मानसिंह ने

प्रश्‍न 17. हल्दी घाटी के युद्ध में अकबर का क्या उद्देश्य था ?
उत्तर – राणा प्रताप को अपने अधीन लाना

प्रश्‍न 18. हल्दी घाटी का युद्ध किस-किस के बीच हुआ था ?
उत्तर – मुगलों एवं राणा प्रताप के बीच

प्रश्‍न 19. हल्दी घाटी का युद्ध कब हुआ था ?
उत्तर – 1576 ई.

प्रश्‍न 20. हरिहर एवं बुक्का ने किस संत के प्रभाव में आकर विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की थी ?
उत्तर – माधव विधारण्य

प्रश्‍न 21. हरिजन सेवक संघ के अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर – घनश्याम दास बिड़ला

प्रश्‍न 22. हरविलासम की रचना किसने की थी ?
उत्तर – श्रीनाथ ने

प्रश्‍न 23. हरमिट ऑफ शिमला किसे कहा जाता है ?
उत्तर – ए. ओ. ह्यूम

प्रश्‍न 24. हड़प्पा की कनिष्ठ कालीन संस्कृति कौन-सी है ?
उत्तर – कयथा संस्कृति

प्रश्‍न 25. हंपी का खुला संग्राहालय किस राज्य में है ?
उत्तर – कर्नाटक

प्रश्‍न 26. हंटर आयोग की नियुक्ति किस कांड के बाद की गई थी ?
उत्तर – जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद

प्रश्‍न 27. स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों का वर्णन किस पुस्तक में मिलता है ?
उत्तर – सत्यार्थ प्रकाश में (1875)

प्रश्‍न 28. स्वामी दयानंद सरस्वती का मूल नाम क्या था ?
उत्तर – मूलशंकर

प्रश्‍न 29. स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, मैं उसे लेकर रहूंगा किसने कहा था ?
उत्तर – बाल गंगाधर तिलक

प्रश्‍न 30. स्वराज पार्टी की स्थापना कहाँ की गई थी ?
उत्तर – इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में

प्रश्‍न 31. स्वराज दल की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर – मोतीलाल नेहरू और वी. आर. दास

प्रश्‍न 32. स्वदेशी आंदोलन किस कारण आरंभ हुआ था ?
उत्तर – बंगाल विभाजन के विरोध में

प्रश्‍न 33. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान साबरमती आश्रम किस शहर के निकट था ?
उत्तर – अहमदाबाद

प्रश्‍न 34. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे ?
उत्तर – लॉर्ड माउंटबेटन

प्रश्‍न 35. स्वतंत्र भारत का प्रथम भारतीय गर्वनर जनरल कौन था ?
उत्तर – सी. राजगोपालाचारी

प्रश्‍न 36. स्थायी बंदोबस्त का सिद्धांत किसने दिया था ?
उत्तर – लॉर्ड कॉर्नवालिस

प्रश्‍न 37. स्थाई बंदोबस्त के तहत जमींदार को पूरे राजस्व का कितना प्रतिशत राज्य को देना तय हुआ ?
उत्तर – 89%

प्रश्‍न 38. सोहन घाटी का सम्बन्ध किस काल से है ?
उत्तर – निम्न पूरा पाषाण काल युगीन स्थलों से

प्रश्‍न 39. सोहन नदी घाटी कहाँ स्थित है ?
उत्तर – पंजाब (पाकिस्तान)

प्रश्‍न 40. सोमनाथ मंदिर लूट कर ले जाने के क्रम में मोहम्मद पर किसने आक्रमण किया था और कुछ संपत्ति लूट ली थी ?
उत्तर – जाटों ने

प्रश्‍न 41. सोमनाथ मंदिर पर मुहम्मद गजनवी के आक्रमण के समय गुजरात का शासक कौन था ?
उत्तर – भीमदेव

प्रश्‍न 42. सोमनाथ का मन्दिर कहाँ स्थित है ?
उत्तर – गुजरात के काठियावाड़ जिले में समुद्री तट पर

प्रश्‍न 43. सैय्यद बंधुओं का पतन किसके समय में हुआ था ?
उत्तर – मुहम्मद शाह

प्रश्‍न 44. सेन वंश की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर – सामंत सेन ने

प्रश्‍न 45. सेंट्रल हिन्दू कॉलेज की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर – डॉ. ऐनी बेसेंट ने

प्रश्‍न 46. सूरत अधिवेशन कब हुआ था ?
उत्तर – 1907 ई.

प्रश्‍न 47. सूर साम्राज्य का संस्थापक कौन था ?
उत्तर – शेरशाह सूरी

प्रश्‍न 48. सूफी सिलसिलों में कौन-सा संगीत के विरुद्ध था ?
उत्तर – नक्शबंदी

प्रश्‍न 49. सूफी सिलसिला किस धर्म से संबंधित है ?
उत्तर – इस्लाम से

प्रश्‍न 50. सूफी सलीम कहाँ रहते थे ?
उत्तर – फतेहपुर सीकरी में