*अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस*🕊
👉 प्रतिवर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है।
👉 विश्व शांति दिवस 2024 की थीम ’शांति की संस्कृति का विकास करना’ है।
👉 इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी देशों और नागरिकों के बीच शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये प्रयास करना एवं अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों तथा विवादों पर विराम लगाना है।
👉 संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, विश्व शांति का अर्थ केवल हिंसा न होना ही नहीं है, बल्कि ऐसे समाजों का निर्माण करना है जहाँ सभी को यह अहसास हो कि वे आगे बढ़ सकते हैं।
👉 संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 में विश्व शांति दिवस मनाने की घोषणा की थी।
👉 इसके बाद पहली बार वर्ष 1982 में विश्व शांति दिवस मनाया गया था।
👉 वर्ष 1982 से लेकर वर्ष 2001 तक सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया, लेकिन वर्ष 2002 से इसके लिये 21 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी गई।
No comments:
Post a Comment
THANKYOU FOR CONTACT. WE WILL RESPONSE YOU SOON.